छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सट्टा लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी, शिवरीनारायण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Reporter शुभांशु मिश्रा
Location जांजगीर-चांपा | शिवरीनारायण

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां शिवरीनारायण थाना पुलिस ने सट्टा लिखकर जुआ खिलाने वाले एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी लिखा हुआ कागज, 2010 रुपये नकद और एक पेन बरामद किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ताराचंद यादव उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 11 बरपारा राहौद, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिले में जुआ और सट्टा गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के मार्गदर्शन में शिवरीनारायण पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर दबिश दी गई और आरोपी को सट्टा पट्टी लिखते हुए मौके पर पकड़ा गया।
आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव सहित थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button