जशपुर

धर्म गुरुओं को अश्लील गाली व धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार – कुनकुरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दीपक वर्मा – जशपुर

लोकेशन – जशपुर

जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है, धर्म गुरुओं को अश्लील गाली गलौज कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अनुभव लड्ढा को मध्यप्रदेश के विदिशा से कुनकुरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लाया है।

आरोपी का नाम अनुभव लड्ढा, उम्र 38 वर्ष, विदिशा मध्यप्रदेश का रहने वाला है… जिसने संस्था दिगम्बर जैन महासभा के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष गजेन्द्र जैन को फोन कर न सिर्फ गंदी गाली दी बल्कि जैन साधु-साध्वियों पर भी अभद्र टिप्पणी की।

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष गजेन्द्र जैन ने मामले की जानकारी जशपुर एस एस पी शशि मोहन सिंह को दी। तथा शिकायत कुनकुरी थाने में की,

इस दौरान एस एस पी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए कुनकुरी थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के मोबाइल नंबर का सी.डी.आर. और CAF खंगाला तब आरोपी कि पहचान पक्की हुई, जिसके बाद टी आई राकेश यादव ने पुलिस टीम भेजकर आरोपी को तत्काल मध्यप्रदेश के विदिशा से गिरफ्तार कर लाया है।

आरोपी ने पुलिस पूछताछ में जुर्म कबूल किया… साथ ही घटना में इस्तेमाल मोबाइल को पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ BNS की धारा के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल का रास्ता दिखा दिया है।

एस एस पी शशि मोहन सिंह का सख्त निर्देश है कि किसी भी धार्मिक समुदाय का अपमान करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button