जांजगीर-चांपा

शराब दुकान में बीयर बोतल से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा

बिर्रा थाना पुलिस ने हत्या की नियत से किए गए प्राणघातक हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी की पहचान विक्रम चंद्रा (28 वर्ष), निवासी चोरभठ्ठी, थाना जैजैपुर, जिला सक्ती के रूप में हुई है।

घटना का विवरण

मामला 30 अक्टूबर 2025 का है। प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद निवासी बिर्रा ने थाना बिर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोपहर करीब 3 बजे वह बिर्रा स्थित देशी मदिरा दुकान पर शराब लेने गया था। वहां चखना सेंटर में आरोपी विक्रम चंद्रा अपने दो साथियों के साथ शराब पी रहा था।

इसी दौरान आरोपी का एक साथी उल्टी करने लगा। इसे देखकर चखना सेंटर संचालक अमन साहू ने उसे किनारे जाकर उल्टी करने की सलाह दी। इस बात पर आरोपी विक्रम चंद्रा भड़क गया और अमन साहू को गाली-गलौज करते हुए “तू कौन होता है मुझे बोलने वाला” कहते हुए झगड़ा करने लगा।

गुस्से में आरोपी ने पास में रखी बीयर की बोतल तोड़कर उसे धारदार हथियार की तरह इस्तेमाल करते हुए हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी राजेन्द्र प्रसाद और लोचन प्रसाद भारद्वाज को गंभीर चोटें आईं। राजेन्द्र प्रसाद के दाहिने हाथ की कलाई और सिर में जबकि लोचन प्रसाद के गले के दाहिने हिस्से में गहरी चोट लगी, जिससे खून बहने लगा।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय ने तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। SDOP चाम्पा श्री यदुमणी सिदार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर भागने की फिराक में जुटे आरोपी को पकड़ लिया।

आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त धारदार बीयर बोतल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम का योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जय कुमार साहू, स.उ.नि. टी.आर. जांगड़े, स.उ.नि. मुकेश कुमार पांडेय, प्र.आर. गौतम गोविंद पांडेय, आरक्षक रघुवीर यादव, भुवनेश्वर साहू, रामसाय साहू सहित बिर्रा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button