जांजगीर-चांपा

शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की सख्त कार्रवाई

रिपोर्टर – शुभांशु मिश्रा
लोकेशन – नवागढ़ | जांजगीर-चांपा


नवागढ़ थाना क्षेत्र से धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है,
जहां शिव मंदिर की मूर्तियां खंडित करने वाले आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।
मामला ग्राम खैरताल का है,
जहां 16 फरवरी को शिव मंदिर में स्थापित मूर्तियों को तोड़ने की सूचना पुलिस को मिली थी।
सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए
भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत अपराध दर्ज किया।
जांच के दौरान पुलिस को खैरताल निवासी
शेख अनवर उर्फ छोटा फोन पर संदेह हुआ।
पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में
मूर्तियां खंडित करना स्वीकार किया,
जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय के आदेश पर
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पूरी कार्रवाई में
थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे सहित
नवागढ़ थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी कृत्य को
बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button