सक्ती

सोशल मीडिया के जरिए शादी का झांसा देकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोने के जेवरात और मोबाइल बरामद

सक्ति

जिले के डभरा थाना क्षेत्र से सोशल मीडिया ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ शादी का झांसा देकर महिला से सोने के जेवरात, रुपये-पैसे और मोबाइल फोन की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डभरा थाना क्षेत्र की एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम के माध्यम से उससे दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसका विश्वास जीता। इसके बाद आरोपी ने महिला से रुपये-पैसे, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर धोखाधड़ी की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक कमल किशोर महतो के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में रायगढ़ रवाना हुई, जहाँ तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी धरमदास चंद्रा पिता रेशमलाल चंद्रा, निवासी ग्राम सिंघरा, हाल मुकाम रायगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से धोखाधड़ी में प्रयुक्त सोने के जेवरात, रुपये-पैसे तथा घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button