सक्ती

नाबालिक का अपहरण कर महाराष्ट्र ले जाने वाला आरोपी 18 घंटे में गिरफ्तार — सक्ती पुलिस की त्वरित कार्रवाई

स्थान – थाना हसौद, जिला सक्ती (छ.ग.)

रिपोर्टर – दीपक यादव

थाना हसौद क्षेत्र से नाबालिक बालिका के अपहरण के मामले में सक्ती पुलिस ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए मात्र 18 घंटे के भीतर आरोपी को महाराष्ट्र के कामठी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से नाबालिक को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिक का अपहरण

प्रकरण तब सामने आया जब 06 दिसंबर को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 15 वर्ष 9 माह की बेटी सुबह 4 से 5 बजे के बीच घर से लापता हो गई।

परिजनों को आशंका थी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने बालिका का अपहरण कर लिया है।

पुलिस ने तुरंत अप.क्र. 211/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था आरोपी

मामला नाबालिक बालिका से संबंधित होने पर पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भापुसे) ने तत्काल त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

उनके निर्देशन में

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव (रापुसे)

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सुमित गुप्ता

के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेश पटेल के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई।

साइबर सेल की मदद से संदिग्ध नंबर का ट्रैकिंग किया गया। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था—सक्ति, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव होते हुए ट्रेन से दिल्ली की ओर भाग रहा था।

समन्वय बनाकर पुलिस ने पकड़ा आरोपी

एएसपी ठाकुर की पहल पर सक्ती पुलिस ने बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, जीआरपी और आरपीएफ से तुरंत समन्वय स्थापित किया।

लगातार लोकेशन ट्रैकिंग के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी ताहीद आलम (20 वर्ष, निवासी कोपा, जिला छपरा, बिहार) को कामठी रेलवे स्टेशन, महाराष्ट्र से हिरासत में लेकर नाबालिक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया आरोपी

08 दिसंबर को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी ने नाबालिक को शादी का प्रलोभन देकर अपहरण किया था।

पुलिस टीम का विशेष योगदान

इस सफल ऑपरेशन में विशेष रूप से योगदान रहा—

निरीक्षक राजेश कुमार पटेल, थाना प्रभारी हसौद

निरीक्षक अमित सिंह, प्रभारी साइबर सेल

प्र.आर. संजय शर्मा

प्र.आर. सुरेंद्र खाण्डेकर

आर. राजेंद्र कुर्रे

सक्ती पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button