खिलौना पिस्टल से परिवार को डराने वाला आरोपी गिरफ्तार – जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर, 31 अक्टूबर 2025
रात में कार सवार परिवार को खिलौना पिस्टल दिखाकर डराने की कोशिश करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 9:05 बजे की है। व्यापारी महेन्द्र मित्तल अपने परिवार के साथ रानीसती मंदिर लछनपुर से घर लौट रहे थे। तभी खोखसा ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोका और बंदूक जैसी वस्तु लहराते हुए उन्हें धमकाने की कोशिश की।
पीड़ित परिवार के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडे (IPS) ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए और थाना जांजगीर पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त टीम बनाई।

सायबर प्रभारी सागर पाठक के नेतृत्व में जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कन्हैया कश्यप (उम्र 25 वर्ष), निवासी चण्डीपारा, पामगढ़ के रूप में की गई।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक खिलौना पिस्टल, बटनदार चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 162(2) BNS और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
एसपी विजय कुमार पांडे ने कहा —
“कानून के शिकंजे से कोई नहीं बच सकता, चाहे अपराध कितना ही छोटा क्यों न हो।”
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मणिकांत पांडे, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर, आरक्षक विनोद राठौर तथा सायबर टीम की भूमिका सराहनीय रही।
खिलौना पिस्टल से परिवार को धमकाने की कोशिश आरोपी कन्हैया कश्यप गिरफ्तार मोटरसाइकिल, खिलौना पिस्टल और चाकू बरामद 162(2) BNS व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज एसपी विजय कुमार पांडे के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई




