छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

धान टोकन को लेकर हाई टेंशन ड्रामा: टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

REPORTER शुभांशु मिश्रा

LOCATION जांजगीर–चांपा

जांजगीर–चांपा से बड़ी और सनसनीखेज़ खबर सामने आई है, जहां धान खरीदी का टोकन नहीं मिलने से नाराज़ एक व्यक्ति ने हाई टेंशन टावर पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। आरोपी न सिर्फ पुलिस और प्रशासन पर दबाव बना रहा था, बल्कि अश्लील गाली-गलौज करते हुए टोकन नहीं मिलने पर खुदकुशी कर सभी को फंसाने की धमकी दे रहा था।मामला जांजगीर के ग्राम कसौंदी का है, जहां 38 वर्षीय अनिल गड़ेवाल पिता रामदयाल गड़ेवाल खेत में लगे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के निर्देश पर कोतवाली पुलिस और राजस्व अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी को लगातार समझाइश दी, लेकिन वह धान बिक्री का टोकन देने की मांग पर अड़ा रहा और आत्महत्या की धमकी देता रहा।

आखिरकार पुलिस टीम ने सूझबूझ से उसे सुरक्षित नीचे उतारा और हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने धान न बिकने और टोकन नहीं मिलने से परेशान होकर आत्महत्या की धमकी देकर प्रशासन पर अनावश्यक दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लोक सेवक को क्षति पहुंचाने की धमकी, लोक सेवक को विधि विपरीत कार्य के लिए विवश करने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील गाली-गलौज और आत्महत्या की धमकी देने जैसे गंभीर आरोपों में बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।इस पूरी कार्रवाई में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, प्रधान आरक्षक आलोक शर्मा और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button