छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शराब के लिए पैसे मांगने पर विवाद, चाकू लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा (नैला)

रिपोर्टर:शुभांशु मिश्रा

जांजगीर-चांपा से इस वक्त की ब्रेकिंग खबर…शराब पीने के लिए पैसे की मांग को लेकर धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी कोतवाली पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।पुलिस ने रिपोर्ट के महज चंद घंटों के भीतर घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।मामला 10 जनवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे का है।प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ बाजार की ओर जा रहा था, तभी लिंक रोड स्थित शिव मंदिर के पास आरोपी ने उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।मना करने पर आरोपी ने अपने पास रखे धारदार चाकू से डराने-धमकाने की कोशिश की।दोस्तों के बीच-बचाव के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय (IPS), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप और सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे को अवगत कराया गया, जिसके बाद तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

कोतवाली पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर लिंक रोड शिव मंदिर के पास से आरोपी को पकड़ा।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रेहान खान, पिता उस्मान अली, उम्र 19 वर्ष, निवासी बगीचा पारा नैला जांजगीर बताया।आरोपी ने चाकू दिखाकर पैसे मांगने की घटना स्वीकार की।आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार चाकू जप्त किया गया है।आरोपी को आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, प्रकाश राठौर और आरक्षक नितीश विश्वकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button