मुंगेली

थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्रान्तर्गत ब्राउन शुगर के साथ 02 आरोपी के विरूद्ध किया गया कार्यवाही

मुंगेली

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा चलाये जा रहे अभियान “ऑपरेशन बाज” के तहत सुखा नशा जैसे ब्राउन शुगर, चरस, अफीम के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया व दिनांक 04.12.2025 को जरिये मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि 01 मोटरसायकल में 02 व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की तस्करी करते हुये बिलासपुर से मुंगेली तरफ आने वाले है कि सूचना पर जिले की साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली मुंगेली का संयुक्त टीम गठित कर विधिसम्मत कार्यवाही हेतू रवाना किया गया। सूचना तस्दीकी हेतू बिलासपुर रोड गीधा बाईपास मे घेराबंदी एवं रेड कार्यवाही हेतु अलग-अलग स्थानों पर पुलिस टीम को तैनात किया गया।

इसी दौरान शाम 16.10 बजे के मध्य बिलासपुर तरफ से मोटर सायकल पैसन पो मो०सा क्रमांक सीजी 11 AK 2166 आते दिखा जिसे पूर्व से तैनात पुलिस की टीम द्वारा ग्राम गीधा बाईपास पर घेराबंदी कर रोका गया, मोटर सायकल मे 02 व्यक्ति थे, जिसे एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुये गवाहो के समक्ष मोटरसायकल एवं उसमें सवार व्यक्तियों की विधिवत् तलाशी ली गई, तलाशी दौरान आदित्य शर्मा के कब्जे से (1) एक सीलबंद सफेद कलर के छोटे पालिथीन पैकेट के अंदर रखा ब्राउन शुगर l

पन्नी सहित वजन 10 ग्राम (दस ग्राम), कीमती करीबन 50,000/-रुपये व एक नग रियल कपंनी का मोबाईल नगदी 600 रू व घटना में प्रयुक्त पैसन प्रो मो० सा क्रमाक सीजी 11 AK 2166 एवं आरोपी दीपक सिंह छत्री के कब्जे से (1) एक सीलबंद ब्राउन रंग के छोटे पैकेट के अंदर रखा ब्राउन शुगर, पन्नी सहित वजन 05 ग्राम (पांच ग्राम), कीमती करीबन 25000/- रुपये, व एक नग एनड्राड मोबाईल व 01 कीपैड मोबाईल नगदी 400 रूपये दोनो से प्राप्त मादक पदार्थ, मोबाइल, मोटर सायकल की जुमला कीमती 1,15,000 रूपये को विधिवत जप्त कर (1) आदित्य शर्मा (2) दीपक सिंह छत्री के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली मे अपराध क्र.527/25 धारा 21, एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी आदित्य शर्मा एवं व दीपक सिंह छत्री को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपि (1) आदित्य शर्मा पिता होरीलाल शर्मा उम्र 24 साल निवासी शिवपुर मुंगेली थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली,(2) दीपक सिंह छत्री पिता स्व० रामभाउ छत्री उम्र 30 वर्ष निवासी शिवपुर थाना सिटी कोतवाली
जप्ती :-

  1. ब्राउन शुगर वजन 15 ग्राम कीमती 75000 रूपये
  2. नगदी रकम 1000 रूपये
  3. मोबाईल 03 नग कीमती 10000 रूपये
  4. तस्करी में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल कीमती 30000 रूपये
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button