अर्थशास्त्र

अदाणी डिफेंस–एम्ब्रेयर की ऐतिहासिक साझेदारी, भारत में बनेगा क्षेत्रीय विमान निर्माण केंद्र

भारत के विमानन क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाते हुए अदाणी डिफेंस ने वैश्विक विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर (Embraer) के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इस साझेदारी के तहत भारत में क्षेत्रीय विमान निर्माण इकाई स्थापित की जाएगी, साथ ही एक अत्याधुनिक एविएशन इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा।
अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के निदेशक जीत अदाणी ने इसे भारत के आत्मनिर्भर विमानन सपने की दिशा में अहम पहल बताया। उनके अनुसार यह साझेदारी न केवल निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, बल्कि आधुनिक तकनीक और वैश्विक मानकों के साथ भारत को विमानन उद्योग में मजबूत स्थिति दिलाएगी। यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ मिशन को नई मजबूती देने वाली मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button