जांजगीर-चांपा

जनता की दहलीज पर प्रशासन — कलेक्टर महोबे ने जनदर्शन में सुनी 65 फरियादें, हर आवेदन के त्वरित समाधान के निर्देश

जांजगीर-चांपा, 01 दिसम्बर 2025।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से पहुँचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।

कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि—हर आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर, निर्धारित समय-सीमा में और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

आज के जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें राजस्व, भूमि, राशन कार्ड और अतिक्रमण जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं।

प्रमुख आवेदन

ग्राम केरा, तहसील शिवरीनारायण के चंद्रशेखर प्रसाद ने सीमांकन करवाने की मांग रखी।

तहसील पामगढ़ के ग्राम मुलमुला निवासी राजेन्द्र कुमार सिंह ने भूमि स्वामी अधिकार पत्र जारी करने का आवेदन दिया।

ग्राम तनौद के शांति लाल श्रीवास ने शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की।

जनपद पंचायत अकलतरा, ग्राम महमदपुर की मोंगरा बाई श्रीवास ने नया राशन कार्ड बनवाने का आवेदन दिया।

कलेक्टर महोबे ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि—
“जनता की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। हर आवेदन का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।”

जनदर्शन में उपस्थित आमजन ने अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखकर राहत की उम्मीद जताई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button