जांजगीर-चांपा में जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन

रिपोर्टर – जय ठाकुर के साथ मयंक कि रिपोर्ट
लोकेशन – जांजगीर-चांपा
जिले में अगले माह एक भव्य सांस्कृतिक और कृषि आयोजन होने जा रहा है।
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आज कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेस वार्ता में कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आयोजन की विस्तृत जानकारी साझा की। कलेक्टर ने बताया कि यह तीन दिवसीय आयोजन होगा, जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और नवाचारों से रूबरू कराया जाएगा, वहीं छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। प्रेस वार्ता के दौरान विधायक ने आयोजन को पांच दिनों तक बढ़ाने का सुझाव दिया, जबकि जिला पंचायत ने लोक संस्कृति को गरिमामय ढंग से प्रस्तुत करने पर जोर दिया। पत्रकारों द्वारा दिए गए सुझावों का भी प्रशासन ने स्वागत किया है। प्रशासन ने विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपते हुए आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भाजपा जिलाध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौजूद रहे।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कहा
“जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला जिले के किसानों और सांस्कृतिक पहचान के लिए एक महत्वपूर्ण आयोजन है। तीन दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में आधुनिक कृषि तकनीकों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाएगा। सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है और हमारा प्रयास है कि यह आयोजन जिले के लिए एक यादगार और सफल कार्यक्रम बने।”




