अवैध खनन, जल प्रदूषण और फ्लाई ऐश डंपिंग पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई शुरू

जांजगीर-चांपा, 17 नवंबर 2025
बिरगहनी ग्राम पंचायत में अवैध चूना पत्थर खनन, भूजल प्रदूषण और फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग की शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। पानी दूषित होने और भूजल स्तर गिरने की शिकायतों ने मामला और गंभीर बना दिया।
आरटीआई कार्यकर्ता श्री विकास शर्मा द्वारा राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजे गए ई-मेल में इस पूरे मामले की जानकारी दी गई थी, जिसके आधार पर खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई शुरू की।


खनिज अधिकारी ने क्रमांक 4054/2025, 4057/2025 और 4058/2025 के तहत तीन विभागों — जिला कलेक्टर (खनिज शाखा), जल संसाधन विभाग और पर्यावरण संरक्षण मंडल — को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। विभागों को शीघ्र जांच रिपोर्ट भेजने और नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।
प्रशासन ने खदान संचालकों को चेतावनी दी है कि नियमों का पालन अनिवार्य है, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।




