रायपुर

रायपुर में दुष्कर्म के बाद प्रशासन सख्त, आरोपी की दुकान पर चला बुलडोजर

लोकेशन:- रायपुर
रिपोर्टर:- ऋतिक

राजधानी रायपुर में नाबालिग बच्ची के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म मामले के बाद अब प्रशासन हरकत में नजर आ रहा है। पंडरी स्थित झंडा चौक के पास आरोपी की दुकान पर नगर निगम द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है।

नगर निगम की इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने अपराधियों को सख्त संदेश देने की कोशिश की है। कार्रवाई के बाद बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि दुकान पहले से ही अवैध थी, लेकिन कार्रवाई अपराध के बाद की गई। संगठनों ने आरोपी के अन्य अवैध निर्माणों पर भी बुलडोजर चलाने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन की इस कार्रवाई से शहर में सख्त संदेश जरूर गया है, लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या पीड़िता को न्याय भी उतनी ही तेजी से मिल पाएगा?

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button