कोरबा

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिरमिना व रोदे में मिली 92 बोरी धान

कोरबा

जिले में उपार्जन केंद्रों में अवैध धान की आवक पर रोक लगाने प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। इसी कड़ी में पोड़ी उपरोड़ा क्षेत्र के ग्राम सिरमिना में नायब तहसीलदार, सहायक खाद्य अधिकारी और मंडी सब-इंस्पेक्टर की संयुक्त टीम ने दबिश देकर संतोष जायसवाल के घर से 20 क्विंटल यानी 50 बोरी अवैध रूप से भंडारित धान जब्त किया है।

जांच टीम को मौके पर बिना किसी वैध दस्तावेज के भारी मात्रा में धान रखा मिला, जिसके बाद तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। प्रशासन का कहना है कि उपार्जन केंद्रों में मिलावटी व अवैध धान की बिक्री रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

उधर, रोदे गांव में भी संयुक्त दल ने कार्रवाई करते हुए 42 बोरी अवैध धान भंडारण का खुलासा किया है। दोनों ही मामलों में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर धान जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासनिक टीम ने जिले भर में ऐसे और भी औचक निरीक्षण तेज करने के संकेत दिए हैं, ताकि समर्थन मूल्य प्रणाली में पारदर्शिता और किसानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button