जांजगीर-चांपा

NH-49 पर यातायात सुरक्षा को लेकर प्रशासन की पहल, मोड़ों के पास लगाए जा रहे गार्ड रेल

रिपोर्टर – ऋतिक
स्थान जांजगीर

NH-49 पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने यातायात सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सड़क के दोनों ओर खतरनाक मोड़ों के पास गार्ड रेल लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, ताकि तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाले हादसों को रोका जा सके और नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

प्रशासन के अनुसार, NH-49 पर कई ऐसे मोड़ हैं जहां अक्सर ओवरटेक और तेज गति के कारण वाहन असंतुलित होकर सड़क से उतर जाते हैं। गार्ड रेल लगने से वाहन सड़क सीमा के भीतर रहेंगे और दुर्घटना की स्थिति में नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि पहले इन मोड़ों पर किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी, जिससे खासकर रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। गार्ड रेल लगने से न सिर्फ वाहन चालकों को सतर्कता का संकेत मिलेगा, बल्कि आसपास के घरों और राहगीरों की सुरक्षा भी बढ़ेगी।

प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित गति सीमा का पालन करें, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई और समझाइश जारी रखने की भी बात कही गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button