हेल्थ

नए साल से पहले अपनाएं ये आदतें, कंट्रोल होगा बैड कोलेस्ट्रॉल, मजबूत होगा दिल

अगर दिल कमजोर महसूस हो रहा है, जल्दी थकान या घबराहट होती है, तो यह चेतावनी का संकेत हो सकता है। नए साल 2026 से पहले ही कुछ हेल्दी आदतें अपनाकर हार्ट को मजबूत और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार जीवनशैली में छोटे लेकिन नियमित बदलाव दिल की सेहत को बेहतर बना सकते हैं।
रोजाना 30 मिनट व्यायाम जरूरी
ब्रिस्क वॉक, साइकिलिंग, तैराकी या हल्की एक्सरसाइज दिल की मांसपेशियों को मजबूत करती है और कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करती है।
हेल्दी डाइट अपनाएं
फल, सब्जियां, साबुत अनाज, मेवे, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट को डाइट में शामिल करें। तला-भुना, ज्यादा नमक, मीठा, प्रोसेस्ड और रेड मीट से दूरी बनाएं।
पूरी नींद लें
7–8 घंटे की अच्छी नींद ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिज्म और तनाव को नियंत्रित करती है। नींद की कमी हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ा सकती है।
स्ट्रेस करें मैनेज
लगातार तनाव, ज्यादा स्क्रीन टाइम और फिजिकल एक्टिविटी की कमी हार्ट के लिए नुकसानदायक है। मेडिटेशन, गहरी सांस और संगीत से तनाव कम करें।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह जरूरी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button