जशपुर

इंस्टाग्राम से दोस्ती कर, नाबालिग बालिका को भगाकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने 24 घंटे में ही ढूंढ़ निकाला

दीपक वर्मा
लोकेशन – जशपुर

जशपुर जिले से बड़ी खबर…है, ऑपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक गुम नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया है।

दरअसल यह मामला बीते 12 दिसंबर की है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए, एस एस पी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में, एस डी ओ पी विनोद कुमार मंडावी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार यादव ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कांसाबेल क्षेत्र से आरोपी विक्की राम चौहान, उम्र 19 वर्ष, को गिरफ्तार किया और नाबालिग बालिका को उसके कब्जे से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त कर जेल का रास्ता दिखा दिया है।

जांच के अनुसार आरोपी युवक ने सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग से दोस्ती की थी और शादी का झांसा देकर उसे बहला- फुसलाकर अपने साथ ले गया और जंगल में ले जाकर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button