रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के बाद सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ मचाएगी तहलका, देशभक्ति से भरपूर होगा तूफानी टीजर

Border 2 Teaser Updates:
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के बाद अब बड़े पर्दे पर देशभक्ति का जज्बा और भी ऊंचा होने वाला है। इस बार कमान संभाल रहे हैं सनी देओल, जो अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के जरिए एक बार फिर दुश्मनों के खिलाफ हुंकार भरने आ रहे हैं। फिल्म का टीजर आज 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे रिलीज किया जाएगा, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
‘गदर 2’ की रिकॉर्डतोड़ सफलता के बाद सनी देओल एक बार फिर वर्दी में नजर आएंगे। 1997 में आई सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ ने जिस तरह देशभक्ति की भावना को जगाया था, उसी विरासत को आगे बढ़ाने का जिम्मा अब ‘बॉर्डर 2’ ने संभाला है। यही वजह है कि फैंस को इस फिल्म से काफी बड़ी उम्मीदें हैं।
सोशल मीडिया पर टीजर को लेकर चर्चाएं तेज हैं। फैंस का मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ का टीजर लाउड, इंटेंस और देशभक्ति से भरपूर होगा, जिसमें सनी देओल का दमदार अंदाज एक बार फिर रोंगटे खड़े कर देगा।
टीजर रिलीज के बाद फिल्म को लेकर माहौल और गर्म होने की उम्मीद है। बता दें कि ‘बॉर्डर 2’ 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नए साल की शुरुआत सनी देओल की इस देशभक्ति से लबरेज फिल्म के साथ होने जा रही है, जिसे लेकर दर्शक अभी से बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।




