राजनांदगांव
Trending

अमित बघेल विवाद के बाद अब सतनामी समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी, राजनांदगांव में भड़का आक्रोश — आरोपी की गिरफ्तारी की मांग तेज

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ में सामाजिक सौहार्द पर लगातार चोट पहुंचाने वाले बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पहले कांग्रेस नेता अमित बघेल के बयान ने सिंधी और अग्रवाल समाज के लोगों को आहत किया था, वहीं अब सिंधी समाज के ही एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने से नया विवाद खड़ा हो गया है।

इस टिप्पणी के सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोगों में भारी आक्रोश है। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शनिवार को राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा और आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में सिंधी समाज का एक व्यक्ति सतनामी समाज के प्रति आपत्तिजनक और अशोभनीय टिप्पणी करते हुए नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद सतनामी समाज के लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द के खिलाफ और अपमानजनक बताया है।

समाज ने दी चेतावनी

सतनामी समाज के लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी नहीं की गई, तो वे राजनांदगांव में बड़ा आंदोलन करेंगे। समाज ने कहा कि यह मामला केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता का सवाल है।
समाजजनों ने कहा — “अगर कार्रवाई नहीं हुई तो राजनांदगांव में भी बलौदाबाजार जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।”

पुलिस ने कहा

मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि ज्ञापन प्राप्त हुआ है और सोशल मीडिया वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी व्यक्ति की पहचान की जा रही है और तकनीकी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

समाज में तनाव, पुलिस अलर्ट पर

फिलहाल घटना के बाद से शहर में सतनामी समाज के लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने एहतियातन संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी है ताकि किसी भी प्रकार की अशांति या विवाद को रोका जा सके। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

बाइट – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – राहुल देव शर्मा

बाइट – सतनामी समाज अध्यक्ष – युवराज

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button