जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज

रिपोर्टर – नेहा के साथ मयंक कि रिपोर्ट
लोकेशन – जांजगीर चांपा
13/01/2026
आज इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने पत्रकारों से चर्चा की, जहां कांग्रेस पर सीधा हमला बोला गया।
इस दौरान पूर्व विधायक नारायण चंदेल, अंबेश जांगड़े, कृष्णकांत चंद्रा सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे।
बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस से सवाल किया कि वो किसानों के साथ है या फिर फर्जीवाड़े के आरोपों में घिरे विधायक के साथ।जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी आक्रामक नजर आ रही है।पत्रकारों से चर्चा के दौरान पूर्व विधायक नारायण चंदेल ने कांग्रेस नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से सीधे सवाल पूछे।
नारायण चंदेल:- मैं कांग्रेस के नेताओं से पूछना चाहता हूं कि वे किसान के साथ हैं या फिर फर्जीवाड़ा करने वाले विधायक बालेश्वर साहू के साथ।
यह पूरा मामला न्यायालय और कानून से जुड़ा है।कांग्रेस लगातार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है, यही वजह है कि कांग्रेस के कई निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।”प्रेसवार्ता में मौजूद बीजेपी नेताओं ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।बीजेपी का कहना है कि कांग्रेस राजनीतिक दबाव बनाकर जांच को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है।बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी के बाद जहां कांग्रेस इसे राजनीतिक कार्रवाई बता रही है,वहीं बीजेपी इसे कानून की जीत और किसानों के हक की लड़ाई बता रही है।अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह सियासी घमासान और कितना तेज होता है।




