डभरा में अघोर आश्रम द्वारा 15वे वर्ष विशाल नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 5676 लोगों ने लिया लाभ

लोकेशन – सक्ति जिला
दिनांक – 11/01/2026
रिपोर्टर – लाला उपाध्याय
सक्ति जिले के डभरा में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की मिसाल पेश करता एक प्रेरणादायी आयोजन डभरा में देखने को मिला…
जहाँ अघोर गुरू पीठ ट्रस्ट बनोरा, रायगढ़ के तत्वाधान में अघोर आश्रम डभरा द्वारा विशाल नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
यह स्वास्थ्य शिविर अपने पंद्रहवें वर्ष लगातार अघोर आश्रम परिसर में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जहां जैजैपुर ब्लॉक मालखरौदा ब्लॉक सारंगढ़ ब्लॉक सरसीवा ब्लॉक बरमकेला ब्लाक खरसिया ब्लॉक डभरा ब्लॉक के सैकड़ों नागरिकों ने पहुँचकर अपने स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से इलाज कराया
शिविर की सबसे खास बात रही कि यहां
एक ही मंच पर विभिन्न रोगों के अनुभवी एवं विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति…रही जिसमें हृदय रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, एलर्जी, दमा, टीबी, रीढ़ की हड्डी, अस्थि रोग, जनरल सर्जरी, नेत्र रोग, कान-नाक-गला, दंत रोग, चर्म रोग, जनरल फिजिशियन, फिजियोथैरेपी एवं पैथोलॉजी जैसे विभागों के चिकित्सक शामिल रहे।
शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया…
साथ ही दवाइयाँ भी निशुल्क वितरित की गईं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली।
कार्यक्रम 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली…वहीं स्वास्थ्य परीक्षण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया गया।
पूरे दिन आश्रम परिसर में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जो इस शिविर की सफलता को दर्शाती हैं।
अघोर आश्रम व्यवस्थापक मण्डल ने बताया कि—इस प्रकार के शिविरों का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है…और भविष्य में भी इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखा जाएगा।
डभरा में आयोजित यह विशाल नि शुल्क स्वास्थ्य शिविर मानव सेवा, सामाजिक दायित्व और समर्पण की एक अनुकरणीय मिसाल बनकर सामने आया।




