अकलतरा हाईवे लूट का खुलासा, 3 बदमाश गिरफ्तार

150 से अधिक CCTV फुटेज खंगालने के बाद जांजगीर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर-चांपा | 18 दिसंबर 2025
थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग ओवरब्रिज पर हुई लूट की वारदात का जांजगीर-चांपा पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पहचान छुपाने के लिए वाहन की नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाया था और चेहरे पर नकाब पहनकर वारदात को अंजाम दिया था।
घटना 15-16 अक्टूबर 2025 की दरम्यानी रात की है, जब राजस्थान निवासी ट्रक चालक रतन नायक अपने हेल्पर के साथ माल लेकर गुजरात जा रहा था। अकलतरा हाईवे फ्लाईओवर पर पीछे से आई सफेद स्कॉर्पियो ने ट्रक को रोका, जिसके बाद तीन आरोपियों ने चालक व हेल्पर के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर 85 हजार रुपये लूट लिए।
साइबर सेल की अहम भूमिका
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर सेल व थाना अकलतरा की संयुक्त टीम गठित की गई।
लगातार 150 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया गया।



गिरफ्तार आरोपी
- अमन साहू (20 वर्ष), निवासी खम्हरिया, थाना सीपत
- असीफ उर्फ छोटू खान (21 वर्ष), निवासी मडई, थाना सीपत
- प्रियांशु गांगुली (21 वर्ष), निवासी खम्हरिया, थाना सीपत
(तीनों जिला बिलासपुर के निवासी)
बरामदगी
घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन CG12 BF 8880
एक चाकू, एक लोहे का रॉड
नकद 10,000 रुपये

कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(4), 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर 18 दिसंबर 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस टीम को सराहना
इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा सहित साइबर टीम व अकलतरा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




