छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

अकलतरा नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी अनिश्चितकालीन अनशन पर, गोपिया तालाब कार्य शुरू कराने की मांग

रिपोर्टर -ब्यूरो रिपोर्ट/लोकेशन -अकलतरा /जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में गोपिया तालाब के वर्षा जल संचयन और पुनर्चक्रण कार्य को लेकर अब मामला गरमा गया है। नगर पालिका अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गई हैं।


बताया जा रहा है कि तालाब के विकास और जल संरक्षण के लिए राशि स्वीकृत होने के बावजूद अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया, जिससे नाराज होकर अध्यक्ष ने यह कदम उठाया है।
धरना स्थल पर नगरवासियों के साथ बैठी अध्यक्ष दीप्ति रोहित सारथी ने कहा कि यह लड़ाई केवल गोपिया तालाब की नहीं, बल्कि अकलतरा की जनता के अधिकार, जल संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है। उन्होंने कहा कि जनता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ी रहेंगी।
लंबे समय से लंबित इस कार्य को लेकर अब स्थानीय लोगों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है। नगरवासियों ने भी जल्द से जल्द काम शुरू कराने की मांग की है।
फिलहाल यह देखना होगा कि प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और कब तक गोपिया तालाब का कार्य शुरू हो पाता

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button