जांजगीर-चांपा

चांपा में शराबखोरी के विवाद ने ली युवक की जान, पुलिस ने 6 घंटे में सभी 6 आरोपी दबोचे

जांजगीर-चांपा

चांपा थाना क्षेत्र में बीती रात शराब सेवन के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने एक युवक की जान ले ली। मृतक की पहचान रोहित महंत के रूप में हुई है, जिसकी हत्या उसके परिचितों ने मिलकर कर दी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे हुई वारदात?

जानकारी के अनुसार,घटना घोघरा नाला मुक्तिधाम के पास हुई थी। बीती रात शराब पीने के दौरान रोहित महंत और सागर कर्ष के बीच विवाद हुआ।रात में विवाद बढ़ा, जिसके बाद रोहित दोबारा उसी स्थान पर पहुंचा और सागर तथा उसके साथियों से गाली-गलौज करने लगा।

इसी दौरान मामले ने हिंसक रूप ले लिया—

मुख्य आरोपी सागर कर्ष ने रोहित पर डंडे से प्राणघातक हमला किया।इसके बाद साथियों ने मिलकर रोहित का गला दबाकर हत्या कर दी।वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की तेज कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में चांपा पुलिस ने तुरंत आरोपियों की तलाश शुरू की।थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने रातभर घेराबंदी की विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है

आगे की कार्रवाई

पकड़े गए सभी आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है।

आरोपी—

सागर कर्ष (27 वर्ष),विनय कुर्रे (29 वर्ष),नागेश्वर नायडू (23 वर्ष),आकाश उर्फ अज्जू साहू (25 वर्ष),अश्वनी कुमार सतनामी (24 वर्ष),विजय श्रीवास (25 वर्ष),आकाश उर्फ अज्जू साहू (25 वर्ष)

सभी निवासी – चांपा थाना क्षेत्र के |

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button