छत्तीसगढ़सक्ती

धान बोई गई भूमि को गिरदावरी में अन्य फसल दर्शाने का आरोप किसान टोकन कटने से वंचित, जांच की मांग

रिपोर्टर –जय ठाकुर
लोकेशन सक्ति

सक्ति जिले के ग्राम टेमर निवासी किसान घनश्याम पटेल पिता स्व. खेदूराम पटेल ने राजस्व अभिलेखों में गिरदावरी को लेकर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। किसान का कहना है कि उनकी भूमि पर हर वर्ष धान की खेती की जा रही है, इसके बावजूद गिरदावरी में अन्य फसल दर्ज कर दी गई है, जिससे उन्हें धान विक्रय हेतु टोकन नहीं मिल पाया है। किसान की भूमि खसरा क्रमांक 2011/2 रकबा 0.37 डिस्मिल एवं खसरा क्रमांक 2089/8 रकबा 0.13 डिस्मिल, कुल 0.50 डिस्मिल है। किसान का आरोप है कि उक्त संपूर्ण भूमि पर धान की फसल बोई गई थी, लेकिन गिरदावरी में गलत प्रविष्टि कर फसल काट दी गई।

किसान घनश्याम पटेल ने बताया कि इस संबंध में जब उन्होंने संबंधित पटवारी से शिकायत की, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गिरदावरी में सुधार नहीं होने के कारण वे धान उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाने से वंचित रह गए हैं। किसान ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त दोनों खसरा नंबरों की मौके पर जांच कराई जाए तथा वास्तविक स्थिति के अनुसार संपूर्ण रकबे में धान फसल की प्रविष्टि कराकर उन्हें धान विक्रय की अनुमति प्रदान की जाए। मामले को लेकर क्षेत्र के अन्य किसानों में भी रोष देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस शिकायत पर क्या कार्रवाई करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button