चांपा में आरसीसी नाली निर्माण पर भ्रष्टाचार के आरोप, पूर्व पार्षद ने कलेक्टर से की जांच की मांग

रिपोर्टर: संजना / लोकेशन: जांजगीर–चांपा
जांजगीर–चांपा जिले के चांपा शहर के वार्ड नंबर 22 तिलक नगर में बन रही आरसीसी नाली के निर्माण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। पूर्व पार्षद रंजन कैवर्त्य ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देकर पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।



पूर्व पार्षद रंजन कैवर्त्य का कहना है कि जिस स्थान पर आरसीसी नाली का निर्माण किया जा रहा है, वहां पहले से ही एक पुरानी नाल मौजूद है, जिसका स्वरूप बिगाड़कर नया निर्माण कराया जा रहा है। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे पहले भी चार से पांच बार एसडीएम और कलेक्टर को आवेदन देकर जांच की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई है।
रंजन कैवर्त्य ने मांग की है कि मौके पर जांच कर पंचनामा तैयार किया जाए और जब तक जांच पूरी न हो, तब तक नाली निर्माण का भुगतान नहीं किया जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि बिना जांच और पंचनामा के भुगतान किया गया तो वार्डवासियों और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।




