
रिपोर्टर :जय ठाकुर
लोकेशन :बालोद, छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में खाद दुकानों पर किसानों से जबरन दवा खरीदवाने का गंभीर मामला सामने आया है। किसानों का आरोप है कि खाद लेने पर दुकानदार बिना दवा खरीदे खाद देने से साफ इनकार कर रहे हैं, जबकि सरकार के किसी भी नियम में खाद के साथ दवा खरीदना अनिवार्य नहीं है।
यह पूरा मामला उर्वरक नियंत्रण आदेश का खुला उल्लंघन बताया जा रहा है। किसान अपनी फसल के लिए मजबूरी में खाद लेने आता है, लेकिन इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उससे हजारों रुपये की अतिरिक्त वसूली की जा रही है।



किसानों का कहना है कि जब वे इस जबरदस्ती का विरोध करते हैं तो दुकानदार खाद देने से मना कर देते हैं, जिससे किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सबसे गंभीर सवाल कृषि विभाग की भूमिका को लेकर खड़ा हो रहा है। किसानों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय निरीक्षण केवल कागजों तक सीमित है और जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।
किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध वसूली करने वाले खाद दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए और जिले में इस तरह की मनमानी पर तत्काल रोक लगाई जाए।







