सूरजपुर

आमगांव कोयला खदान में अवैध वसूली का आरोप, ट्रक चालकों का फूटा गुस्सा

रिपोर्टर:- सुरेन्द्र साहू
लोकेशन:- सूरजपुर | आमगांव कोयला खदान

सूरजपुर जिले के आमगांव ओपन कास्ट कोयला खदान से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां ट्रक चालकों ने ग्राम पंचायत साल्ही पर अवैध वसूली का आरोप लगाया है। ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि पार्किंग के नाम पर हर गाड़ी से सौ रुपये वसूले जा रहे हैं, जबकि खदान क्षेत्र में पार्किंग की कोई वैधानिक व्यवस्था मौजूद नहीं है।

ट्रक चालकों का आरोप है कि उनसे जबरन पैसे वसूले जा रहे हैं और गाड़ियों को निजी जमीनों पर खड़ा कराया जा रहा है। ड्राइवरों का कहना है कि न तो पंचायत द्वारा कोई अधिकृत पार्किंग स्थल बनाया गया है और न ही किसी प्रकार का लिखित आदेश या रसीद दी जा रही है। इसके बावजूद रोजाना सैकड़ों गाड़ियों से पार्किंग शुल्क के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं।
मामले में अब राजनीति भी गरमा गई है। पंचायत के पूर्व सरपंच ने भी इस वसूली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जब उन्होंने वर्तमान सरपंच से पार्किंग और वसूली से जुड़े दस्तावेज मांगे, तो कोई भी वैध कागज प्रस्तुत नहीं किया गया।

अब सवाल यह है कि क्या पंचायत के नाम पर की जा रही यह वसूली वैध है या फिर खुलेआम नियमों की अनदेखी की जा रही है। फिलहाल ट्रक चालकों की शिकायत के बाद नजरें प्रशासन पर टिकी हैं। देखना होगा कि प्रशासन इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करता है और ट्रक चालकों को राहत मिलती है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button