
रिपोर्टर -ब्यूरो रिपोर्ट /लोकेशन -अंबिकापुर
अंबिकापुर से इस वक्त एक हैरान कर देने वाली और आस्था से भरी तस्वीर सामने आई है।
सरगुजा जिले के करजी गांव में होलिका दहन के दौरान ग्रामीणों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर सभी को चौंका दिया।
यह कोई एक-दो साल की परंपरा नहीं, बल्कि कई दशकों से निभाई जा रही धार्मिक मान्यता है। गांव के लोगों का विश्वास है कि होलिका दहन के बाद अंगारों में चलना देवी की विशेष कृपा का प्रतीक है।

हैरानी की बात यह है कि अंगारों पर चलने के बावजूद न तो लोगों के पैरों में फोड़े पड़ते हैं और न ही किसी तरह का दर्द महसूस होता है। ग्रामीण इसे देवी-देवताओं का आशीर्वाद मानते हैं और अंगारों में चलकर भगवान से सुख-समृद्धि की कामना करते हैं।
इस अद्भुत होलिका दहन को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से भी लोग मौके पर पहुंचे। आस्था, परंपरा और विश्वास का यह नज़ारा हर किसी को अचंभित कर गया।




