अंतर्राष्ट्रीय

Iran पर अमेरिका-इजराइल का बड़ा हमला, सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत; ट्रम्प का दावा- 48 नेता ढेर

तेल अवीव/तेहरान। ईरान पर अमेरिका और इजराइल के हमले लगातार दूसरे दिन भी जारी रहे। शनिवार को हुए बड़े हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। इसके बाद रविवार को भी कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि इन हमलों में 48 ईरानी नेता मारे गए हैं और अमेरिका ने ईरान के 9 जहाज डुबो दिए हैं। वहीं इजराइली वायुसेना ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 1,200 से अधिक बम गिराए गए। खामेनेई के ऑफिस कॉम्प्लेक्स पर 30 मिसाइलें दागी गईं, जिसमें कई वरिष्ठ कमांडर भी मारे गए।
IRGC मुख्यालय निशाने पर
रविवार को Islamic Revolutionary Guard Corps (IRGC) के मुख्यालय पर भी हमला किया गया। ईरान ने खामेनेई की मौत पर 40 दिन का राजकीय शोक और सात दिन की सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की है।
200 से अधिक मौतें, स्कूल पर भी हमला
तेहरान समेत 10 बड़े शहरों में हुए हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत और 740 से ज्यादा घायल होने की खबर है। एक स्कूल पर मिसाइल गिरने से 148 छात्राओं की मौत और 45 के घायल होने की सूचना है।
ईरान का पलटवार, 9 देशों को बनाया निशाना
ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इजराइल सहित मध्य-पूर्व के 9 देशों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए। कतर, कुवैत, जॉर्डन, बहरीन, सऊदी अरब और यूएई में मौजूद अमेरिकी ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। दुबई में पाम होटल एंड रिसोर्ट और बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमले की खबरें सामने आई हैं।
इजराइल में भी एक हमले में 9 लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की गई है।
यूरोपीय देशों का संयुक्त बयान
ब्रिटेन, फ्रांस और जर्मनी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि वे ईरान के जवाबी हमलों को रोकने के लिए अमेरिका और सहयोगी देशों के साथ काम करने को तैयार हैं।


ईरान में अस्थायी समिति गठित
ईरान में सत्ता संचालन के लिए फिलहाल तीन सदस्यीय अस्थायी समिति बनाई गई है, जिसमें राष्ट्रपति मसूद पजश्कियान, न्यायपालिका प्रमुख मोहसेनी एजेही और धर्मगुरु अली रजा अराफी शामिल हैं।
पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात ने वैश्विक राजनीति, ऊर्जा बाजार और सुरक्षा व्यवस्था को गंभीर संकट में डाल दिया है। आने वाले दिनों में इस संघर्ष के और व्यापक होने की आशंका जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button