जांजगीर-चांपा

शिवरीनारायण में मानव सेवा की मिसाल: स्वास्थ्य परीक्षण और रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

लोकेशन: शिवरीनारायण
रिपोर्टर: मुरली नायर

शिवरीनारायण में आज मानव सेवा और सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला, जहाँ केसरवानी मित्र मंडल शिवरीनारायण के तत्वाधान में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण एवं रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।

यह शिविर श्री श्याम हॉस्पिटल बिलासपुर एवं संकट मोचन ब्लड सेंटर शिवरीनारायण के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

शिविर के दौरान करीब 180 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं 90 से अधिक महिला और पुरुषों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंदों के लिए जीवनदायिनी सहायता प्रदान की।

चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम ने सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ मरीजों को आवश्यक परामर्श भी दिया। लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और रक्तदान के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।

आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के शिविर समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और रक्तदान जैसे पुण्य कार्य को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर केसरवानी मित्र मंडल शिवरीनारायण ने सभी सहयोगी संस्थाओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों और रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक आयोजनों को जारी रखने की बात कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button