छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

धान खरीदी नहीं होने से आक्रोशित किसान धरने पर, खोखरा केंद्र पर हड़कंप

रिपोर्टर:जय ठाकुर
लोकेशन:जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के खोखरा धान खरीदी केंद्र पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बड़ी संख्या में किसान केंद्र के गेट के सामने धरने पर बैठ गए। सुबह से ही खोखरा और धाराशिव क्षेत्र के किसान धान खरीदी नहीं होने से नाराज नजर आए।
किसानों का आरोप है कि उनका धान सत्यापन पहले ही पूरा हो चुका है, इसके बावजूद खरीदी केंद्र द्वारा धान नहीं लिया जा रहा है। किसानों का कहना है कि शासन की ओर से धान बेचने के लिए सिर्फ दो दिन का ही समय दिया गया है और यदि इस अवधि में धान नहीं बिका तो उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।


धरने पर बैठे किसानों ने बताया कि वे पहले से ही कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं। ऐसे में धान की खरीदी नहीं होने से उनकी आर्थिक हालत और खराब हो जाएगी। किसानों का आरोप है कि अब तक किसी जिम्मेदार विभागीय अधिकारी ने उनसे सीधे बातचीत नहीं की है, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।
स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे। वहीं, तहसीलदार मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। किसानों की साफ मांग है कि जब सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो बिना देरी किए तुरंत धान खरीदी शुरू की जाए।
अब सवाल यह है कि प्रशासन किसानों की इस समस्या पर कितनी जल्दी ठोस फैसला लेता है, क्योंकि समय बेहद कम है और किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button