सूरजपुर

भाजयुमो शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष बने अंकित दुबे, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

संवाददाता:- सुरेन्द्र साहू, सूरजपुर

सूरजपुर जिले के शिवनंदनपुर मंडल में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया नेतृत्व मिला है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देश तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने जिला कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। इसी क्रम में शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में अंकित दुबे की नियुक्ति की गई। नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।

वहीं अंकित दुबे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निभाएंगे तथा युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। इस अवसर पर भाजपा और युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। सभी ने उम्मीद जताई कि अंकित दुबे के नेतृत्व में शिवनंदनपुर मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button