कोरबा

किशोर पब्लिक स्कूल फरसवानी में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

लोकेशन – फरसवानी, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़)
रिपोर्टर – अमन कुमार सोनी

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत फरसवानी में संचालित किशोर पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती अशोक विश्राम कंवर रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ मां सरस्वती के तैल चित्र पर दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर की गई।
इसके पश्चात अतिथियों का पारंपरिक तिलक-वंदन एवं बैज लगाकर स्वागत किया गया। वार्षिकोत्सव में नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने नृत्य, गायन, नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने बच्चों की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार भी प्रदान किए गए। स्कूल के प्रधानपाठक चंद्रमौल द्विवेदी ने बताया कि पूर्व परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उनकी योग्यता के अनुसार सम्मानित किया गया है।
अपने संबोधन में प्रधानपाठक ने कहा कि वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण मंच है, जिससे बच्चों को आत्मविश्वास और सीखने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि श्रीमती अशोक विश्राम कंवर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों से मोबाइल और सोशल मीडिया के अत्यधिक उपयोग से बच्चों को दूर रखने की अपील की। उन्होंने बच्चों को खेलकूद की ओर अधिक ध्यान देने की सलाह देते हुए ग्राम सरपंच के सहयोग से स्कूल में खिसल पट्टी उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
वहीं अमन सोनी ने अपनी स्वर्गीय माताजी विमला सोनी की स्मृति में श्री रामनारायण सोनी जमनीपाली वाले की ओर से स्कूल में वाटर फिल्टर देने की घोषणा की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, उपसरपंच, अभिभावक, शिक्षक एवं आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सफल और यादगार रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button