छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में वार्षिक उत्सव समारोह संपन्न

रिपोर्टर:मयंक
स्थान कटनई अकलतरा, छत्तीसगढ़

अकलतरा क्षेत्र के स्वर्गीय जी.डी. दीवान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटनई में वार्षिक उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सतीश दीवान रहे, जबकि अध्यक्षता जनभागीदारी समिति अध्यक्ष चंद्रिका कश्यप ने की। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच रेशम कुमार मार्बल एवं उपसरपंच सुरेखा बाई कश्यप उपस्थित रहीं। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


विद्यालय के प्राचार्य टी.आर. कश्यप ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, खेलकूद एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सतीश दीवान ने विद्यार्थियों को परिश्रम और अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर मेहनत और अनुशासित जीवन आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता पदमा पटेल ने किया तथा आभार प्रदर्शन व्याख्याता राकेश मार्बल द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button