बलौदाबाजार

कैरियर प्वाइंट नेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव हुआ आयोजन

लोकेशन- भटगांव
रिपोर्टर-अनिल जायसवाल

कैरियर प्वाइंट नेशनल स्कूल भटगांव के द्वारा वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें नर्सरी से लेकर 12वी के बच्चों ने जोरदार प्रस्तुति दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विक्रम कुर्रे के कर कमलों से माता सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जहां एकाएक बच्चों ने एकल डांस, ग्रुप डांस ,नाटक जैसे प्रस्तुति दिया ।

वही कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का शाला परिवार के द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया साथ ही शिल्ड देकर सम्मान किया गया । यह कार्यक्रम 3 बजे से प्रारंभ हुआ और 9 बजे तक जारी रहा जिसमें छत्तीसगढ़ी , हिंदी ,पंजाबी सहित देशभक्ति गानों में बच्चों ने जोरदार प्रस्तुति दिया । वही इस कार्यक्रम में एक फैमिली थीम रखा गया था जिसमें पालकों ने अपने बच्चों के साथ रीमिक्स गानों में डांस किया जो पूरे कार्यक्रम में अनोखा प्रतुति रहा जिसके कोरियोग्राफर स्वयं स्कूल के वॉइस प्रिंसिपल चंचल यादव रही ।

आपको बतादे इस कड़ाके की ठंड के बीच दर्शकों की भीड़ बनी रही जहां दर्शकों में कार्यक्रम का आनंद लिया । स्कूल में नियमित मेहनत कर बच्चों के भविष्य को गढ़ने वाले सभी शिक्षकों को डायरेक्टर नरेश चौहान के द्वारा मोमेंटो देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही वर्ष 2025 के बेस्ट टीचर अवॉर्ड युवा पत्रकार व संदीप पटेल के हाथों दिया गया जिसमें प्रायमरी स्कूल से चंचल यादव व हायर सेकेंडरी में देवानंद साहू को बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । इस पूरे कार्यक्रम के सफल आयोजन में समस्त स्कूल स्टॉफ का भरपूर सहयोग रहा ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button