मुंगेली

अवैध धान परिवहन पर मुंगेली पुलिस की एक और कार्रवाई

लोकेशन : मुंगेली छत्तीसगढ़
संवाददाता विनोद जायसवाल
दिनांक 13/1/2026

मुंगेली जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है इसी कड़ी में थाना चिल्फी पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 60 बोरी अवैध धान जब्त किया है बता दें कि आज सुबह थाना चिल्फी पुलिस पेट्रोलिंग दौरान ग्राम बोडतरा कला में एक पिकअप वाहन क्रमांक CG 10 BX 5062 को संदिग्ध अवस्था में धान से भरी बोरियों का परिवहन करते हुए देखा गया पुलिस ने तत्काल वाहन को रोककर जांच की।

जांच के दौरान वाहन में कुल 60 बोरी धान लोड पाया गया। वाहन चालक संतोष कुमार राजपूत, निवासी ग्राम सारधा थाना लोरमी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त धान कोचिया हरीश अग्रवाल द्वारा सरदार राइस मिल गोंड़ खाम्ही से लोड कराया गया है चालक ने यह भी बताया कि उक्त धान को शासकीय धान मंडी मे खपाने की नियत से ले जाया जा रहा था वहीं मिली जानकारी के अनुसार हरिश अग्रवाल गल्ला व्यापारी हैं जिसके गोंड़खाम्ही में गल्ला दुकान संचालित है
पुलिस ने अवैध धान से भरे पिकअप वाहन जब्त कर लिया है फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और संबंधित आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है l

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button