आसमान में भारत की एक और ‘आंख’, ISRO का PSLV-C62 मिशन सफल

भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन—ISRO का PSLV-C62 / EOS-07 मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह PSLV का 64वां मिशन है।
विस्तार से:
PSLV-C62 रॉकेट ने आज सुबह 10 बजकर 18 मिनट पर आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से उड़ान भरी। इस मिशन के तहत कुल 15 उपग्रहों को अंतरिक्ष में भेजा गया।
इन उपग्रहों में प्रमुख है EOS-07, जो पृथ्वी अवलोकन (Earth Observation) से जुड़ा सैटेलाइट है। यह उपग्रह रक्षा अनुसंधान, आपदा प्रबंधन, कृषि, पर्यावरण निगरानी और रणनीतिक जरूरतों के लिए अहम भूमिका निभाएगा।
ISRO के मुताबिक, मिशन के सभी उपग्रहों को तय कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया गया है। इस सफलता के साथ भारत की अंतरिक्ष निगरानी क्षमता और मजबूत हुई है।
PSLV-C62 की यह कामयाबी भारत को अंतरिक्ष महाशक्ति बनाने की दिशा में एक और मजबूत कदम मानी जा रही है।




