एंटरटेनमेंट

ग्लैमर से अध्यात्म की ओर अनुष्का शर्मा? प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में तीसरी बार पहुंचे अनुष्का-विराट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली एक बार फिर आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। यह इस साल उनकी तीसरी मुलाकात है। इससे पहले यह कपल जनवरी और मई में भी प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद ले चुका है।

वृंदावन पहुंचे अनुष्का और विराट का यह दौरा एक बार फिर दिखाता है कि शोहरत और सफलता के बावजूद आध्यात्मिकता उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा है। हालिया यात्रा के दौरान दोनों पूरी तरह आध्यात्मिक रंग में नजर आए। अनुष्का शर्मा मैरून और काले रंग के सूट में दिखीं, उनके हाथ में जाप काउंटर था, गले में कंठी माला और माथे पर तिलक साफ नजर आया। वहीं विराट कोहली ब्राउन हुडी और काली पैंट में दिखाई दिए, उनके भी गले में कंठी माला और माथे पर तिलक था।

दोनों आश्रम में पहली पंक्ति में बैठकर प्रेमानंद जी महाराज के प्रवचन को ध्यानपूर्वक सुनते नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों ने फैंस के बीच यह चर्चा तेज कर दी है कि क्या अनुष्का शर्मा ग्लैमर की दुनिया से हटकर अध्यात्म की ओर और अधिक झुक रही हैं।

यह पावर कपल बार-बार यह साबित करता रहा है कि आस्था और आत्मिक शांति उनके जीवन में विशेष स्थान रखती है, और वृंदावन की यह यात्रा उसी का एक और उदाहरण है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button