भारत में जल्द लॉन्च होगी Apple Pay सर्विस, iPhone यूजर्स को मिलेगा कार्ड-फ्री पेमेंट का अनुभव

नई दिल्ली
भारत में iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। टेक दिग्गज एपल देश में अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस Apple Pay लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके लिए कंपनी ने Mastercard और Visa जैसे बड़े कार्ड नेटवर्क्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपल जरूरी रेगुलेटरी मंजूरियों पर काम कर रही है और साल 2026 तक फेज़ वाइज रोलआउट की योजना है।
शुरुआती चरण में Apple Pay UPI के बिना लॉन्च हो सकती है। पहले फेज में कंपनी कार्ड-बेस्ड कॉन्टैक्टलेस पेमेंट पर फोकस करेगी। iPhone यूजर्स अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड Apple Wallet में जोड़कर सिर्फ फोन टैप कर पेमेंट कर सकेंगे।
Apple Pay में NFC आधारित ‘Tap-to-Pay’ टेक्नोलॉजी होगी, जिसमें Face ID या Touch ID से सुरक्षित ऑथेंटिकेशन किया जाएगा। इससे फिजिकल कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और पेमेंट तेज व सुरक्षित होगा।
हालांकि, भारत में RBI के कड़े नियम, डेटा स्टोरेज और फीस स्ट्रक्चर को लेकर बैंकों से सहमति बनाना एपल के लिए बड़ी चुनौती है। लॉन्च के बाद Apple Pay को Google Pay, PhonePe और Paytm से सीधी टक्कर मिलेगी।




