जांजगीर-चांपा
जिला समन्वयक एवं संकाय सदस्य के संविदा पदों पर आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा
पंचायत संचालनालय अंतर्गत Revamped राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत जिले में रिक्त संविदा पदों जिला समन्वयक और संकाय सदस्य हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
अभ्यर्थी 29 दिसम्बर 2025 शाम 05.30 बजे तक आवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर-चांपा को डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र और दिशा-निर्देश जिले की वेबसाइट https://janjgir-champa.gov.in पर उपलब्ध हैं।




