एंटरटेनमेंट

अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से लिया संन्यास, म्यूजिक से नहीं तोड़ा नाता

नई दिल्ली
पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 27 जनवरी 2026 की शाम सोशल मीडिया पर किए गए उनके इस ऐलान से संगीत प्रेमी हैरान और भावुक हो गए। हालांकि, अरिजीत ने साफ किया है कि वह म्यूजिक से दूर नहीं हो रहे, बल्कि सिर्फ फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग से जुड़े नए काम नहीं लेंगे।
अरिजीत सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा कि इतने वर्षों तक श्रोताओं से मिले प्यार के लिए वह आभारी हैं और यह सफर उनके लिए बेहद खास रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भगवान की कृपा से उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और आगे वह एक कलाकार के रूप में खुद को और बेहतर बनाना चाहते हैं।
क्यों लिया प्लेबैक सिंगिंग से ब्रेक?
फैंस की जिज्ञासा पर अरिजीत सिंह ने खुद अपने फैसले की वजह भी स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि यह निर्णय किसी एक कारण से नहीं, बल्कि कई वजहों से लिया गया है। उनका कहना है कि वह एक ही तरह के काम से जल्दी ऊब जाते हैं और अब नए तरह का म्यूजिक एक्सप्लोर करना चाहते हैं।
इंडियन क्लासिकल म्यूजिक पर रहेगा फोकस
अरिजीत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि वह इंडियन क्लासिकल म्यूजिक की ओर लौटना चाहते हैं। वह आगे अपने स्वतंत्र संगीत पर काम करेंगे और जब उनका म्यूजिक तैयार होगा, तब श्रोताओं के सामने लेकर आएंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि कुछ पुराने प्रोजेक्ट्स अभी बाकी हैं, जिन्हें वह पूरा करेंगे, इसलिए आने वाले समय में उनकी कुछ रिकॉर्डेड आवाजें रिलीज हो सकती हैं।
फैंस के लिए राहत की बात
अरिजीत सिंह ने साफ कहा कि उनका यह फैसला मजाक नहीं है और न ही वह संगीत छोड़ रहे हैं। वह सिर्फ बॉलीवुड प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बना रहे हैं, जबकि म्यूजिक उनके जीवन का अहम हिस्सा बना रहेगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button