जांजगीर में भूपेश बघेल का आगमन, सरदार पटेल जयंती सम्मान समारोह में हुई जोरदार उपस्थिति

जांजगीर-चांपा
जिले में आज राजनीतिक हलचल तब तेज हो गई जब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अचानक जांजगीर पहुंचे।
उनका आगमन लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए हुआ, जिसे लेकर पूरे शहर में उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम स्थल जांजगीर के ऑडिटोरियम भवन में सुबह से ही कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे ही भूपेश बघेल पहुंचे, कुर्मी समाज के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।


समारोह में समाज के प्रतिनिधियों और युवाओं की बड़ी उपस्थिति दर्ज की गई
कार्यक्रम में भूपेश बघेल ने सरदार पटेल के योगदानों को याद करते हुए कहा कि “सरदार पटेल ने अखंड भारत की नींव मजबूत की और उनके आदर्श आज भी देश के लिए प्रेरणा हैं।” उन्होंने सामाजिक एकता, संगठन और किसानों की भूमिका पर भी अपने विचार साझा किए। समारोह के दौरान समाज के चुनिंदा लोगों को सम्मानित भी किया गया, वहीं मंच पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।




