सक्ती में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आगमन — 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ व सामूहिक विवाह समारोह में होंगे शामिल

लोकेशन: सक्ती
रिपोर्टर: लाला उपाध्याय
सक्ती। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और जिले के प्रभारी मंत्री खुशवंत साहेब आज सक्ती जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोनों नेता दोपहर 3 बजे धमनी स्थित हेलीपेड पर पहुंचेंगे। वहां से वे कार द्वारा 3:05 बजे हसौद स्थित कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री हसौद में आयोजित 251 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में शामिल होंगे, जहां वे प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता डॉ. चिन्मय पांड्या के साथ मंच साझा करेंगे। इस महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और क्षेत्रवासी मौजूद रहेंगे।


इसके साथ ही कार्यक्रम में सामूहिक विवाह समारोह भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 140 नवविवाहित जोड़े सात फेरे लेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इन नवयुगलों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे।
जिले में आयोजित यह कार्यक्रम धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें भारी जनसमूह के जुटने की संभावना है।




