कोरबा में सीएम विष्णुदेव साय का आगमन — मंत्री लखनलाल देवांगन के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए शीर्ष नेतृत्व

लोकेशन — कोरबा
रिपोर्टर — संगम दुबे
कोरबा में आज राजनीतिक हलकों में गर्माहट का माहौल उस समय देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन के पारिवारिक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस मौके पर राज्य के शीर्ष नेतृत्व का जमावड़ा देखने को मिला।
मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी कोहड़िया चारपारा स्थित मंत्री लखनलाल देवांगन के निवास पहुंचे। सभी नेताओं ने मंत्री के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और वधू मेघा देवांगन के विवाह समारोह में शिरकत की।
सीएम विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और उनके सुखद दांपत्य जीवन की कामना की।

वैवाहिक समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और आम नागरिकों का भी भारी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान किसी राजनीतिक चर्चा के बजाय पूरे माहौल में सौहार्द, पारिवारिक गर्मजोशी और मंत्रियों के बीच सहज व्यवहार साफ दिखाई दिया।




