जांजगीर-चांपा

ओवर स्पीडिंग हादसे में घायल युवकों के लिए देवदूत बने ASP और SDOP, खुद अस्पताल भिजवाया

रिपोर्टर – मुरली नायर
लोकेशन – राहौद, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)


जांजगीर-चांपा जिले से पुलिस की संवेदनशीलता और मानवता की मिसाल सामने आई है।
राहौद बस्ती मेन रोड पर ओवर स्पीडिंग के कारण दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
संयोग से उसी समय अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार घटनास्थल से गुजर रहे थे।
घटना की गंभीरता को देखते हुए दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने बिना देरी किए SDOP शिवरीनारायण के शासकीय वाहन से स्थानीय लोगों की मदद लेकर घायलों को इलाज के लिए पामगढ़ अस्पताल भिजवाया।
मौके पर ASP श्री कश्यप ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा माह के दौरान ही नहीं, बल्कि हमेशा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, ताकि दुर्घटनाओं में जान-माल की हानि से बचा जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button