भारतीय जनता पार्टी सक्ती का विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन संपन्न

सक्ती
भाजपा कार्यालय सक्ती में हुआ विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू रहे मुख्य वक्तासांसद कमलेश जांगड़े और मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता जूदेव रहीं विशिष्ट अतिथिसम्मेलन में स्वदेशी अपनाने और स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का संकल्पभाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय सक्ती में विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन का आयोजन किया गया।सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष टिकेश्वर सिंह गबेल ने की।कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। स्वागत उद्बोधन में जिलाध्यक्ष गबेल ने कहा — “आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना स्वदेशी अपनाए बिना संभव नहीं।प्रत्येक नागरिक को स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देनी चाहिए।”
मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियानों की उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए कहा —“भारत अब अनाज, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो चुका है।कोविड संकट के दौरान भारत ने पीपी किट और वैक्सीन निर्माण कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की।”
साहू ने कहा कि स्टार्टअप इंडिया के ज़रिए मोदी सरकार ने युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाई है और देश को वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने का काम किया है।प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं मीडिया पैनलिस्ट संयोगिता जूदेव ने अपने संबोधन में कहा —“मोदी जी का लक्ष्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है।विदेशी सामानों की जगह स्वदेशी उत्पादों को अपनाना ही आत्मनिर्भरता की दिशा में पहला कदम है।”
लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े ने भी अपने उद्बोधन में कहा कि स्वदेशी वस्तुओं की खरीद से न केवल स्थानीय उद्योग मजबूत होंगे, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में भाजपा के विभिन्न मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी कीर्तन चंद्रा, उपाध्यक्ष कमल पटेल, महामंत्री दीपक अग्रवाल, मोहनकुमारी साहू, कवि शरण वर्मा, दीपक गुप्ता, रंजन सिंहा, सुरेश साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के संयोजक गोपी सिंह ठाकुर और मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव थे।
“हर घर स्वदेशी, हर दुकान स्वदेशी — यही आत्मनिर्भर भारत की सच्ची राह है।”— केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू



