
रिपोर्टर-ब्यूरो रिपोर्ट /लोकेशन -कवर्धा
कवर्धा से बड़ी और संवेदनशील खबर है। दामापुर चौकी अंतर्गत ग्राम सेमरकोना में असामाजिक तत्वों द्वारा शिवलिंग सहित ठाकुर देव की मूर्ति को तोड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।


ग्रामीणों का आरोप है कि होली के पर्व से ठीक पहले धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश रची गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि जिले में लगातार देवी-देवताओं के अपमान की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। ग्रामीण दोषियों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में शांति बनी हुई है और पुलिस सतर्कता बरत रही है।




